राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा का दिखेगा संगम , इन मशहूर कलाकारो की होगी प्रस्तुति

कंबोडिया और इंडोनेशिया सहित 12 राज्यों की रामायण मंडलियो का होगा काव्यपाठ

( छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :- रायगढ़ के रामलीला मैदान में 01 से 03 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का विराट आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महोत्सव के शुभारंभ समारोह के लिए 01 जून को रायगढ़ पहुंचेंगे। वे यहां रामायण महोत्सव में शामिल होने के पूर्व कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और रायगढ़ को 354 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।

संस्कृति विभाग द्वारा रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए कंबोडिया और इंडोनेशिया देशों ने स्वीकृति दे दी है। इन दोनों देशों के रामायण मंडली के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और समृद्ध आतिथ्य का संगम दिखेगा। रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा महोत्सव की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहे है और आयोजन से जुड़े अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहें है।

ये राज्य भी होंगे शामिल

1 जून से 3 जून तक आयोजित होने वाली इस महोत्सव में इन देशों के अलावा छत्तीसगढ़ सहित असम, केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, ओडिसा, उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल इन 12 राज्यों के मानस मंडलियां भी शामिल होंगी। इस महोत्सव में रामायण के अरण्य कांड पर नृत्य नाटिका की विशेष प्रस्तुति होगी। इसके अलावा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ होगा। 3 जून को केलो महाआरती का भी आयोजन होगा। महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में आमजन का प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क है।

इन मशहूर कलाकारो की होगी प्रस्तुति

इस महोत्सव में पहले दिन 1 जून को महोत्सव की शुरुआत होगी। दोपहर 3 बजे से रामायण मंडलियों की प्रस्तुति शुरू होगी। उसके पश्चात  इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध सिंगर शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा अपने कार्यक्रम की  प्रस्तुति देंगे । द्वितीय दिवस 02 जून को दोपहर तीन बजे से रामायण मंडलियां की प्रस्तुति के बाद शाम को प्रसिद्ध गायक बाबा रघुवंशी और भजन गायक श्री लखबीर सिंह लक्खा का कार्यक्रम होगा। समापन दिवस  03 जून को दोपहर 03 बजे मंडलियों की अंतिम प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6 बजे केलो महाआरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा। जिसके पश्चात प्रख्यात कवि कुमार विश्वास रामकथा कहेंगे और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों की प्रस्तुति होगी।

Related Articles

7 Comments

  1. Excellent website you have here but I was curious about if you knew of any community
    forums that cover the same topics talked about in this article?
    I’d really love to be a part of online community where I can get feed-back
    from other knowledgeable individuals that share the same interest.
    If you have any suggestions, please let me know. Cheers!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film