नाबालिग से दुष्कर्म: गर्भवती होने पर खुला राज, फरार आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता पेट दर्द में अस्पताल पहुंची, जहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। शिकायत के बाद आरोपी फरार चल रहा था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र का है।

पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची अस्पताल

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को पीड़िता ने पेट में दर्द होने की जानकारी दी। परिजन उसे सरकारी अस्पताल पत्थलगांव लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उसे अंबिकापुर रेफर किया गया। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजन से पूछताछ कर बयान दर्ज किए।

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी दिनेश एक्का (20) पिछले करीब तीन वर्षों से उसके गांव में अपने मामा के घर आता-जाता था। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा धारा 4 और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू की। मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों की तलाश शुरू करने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया।

गांव लौटते ही आरोपी गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और आरोपी दिनेश एक्का को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर साथ छोड़ा, पहले से शादीशुदा निकला आरोपी, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button