रिपा में चोरी करने वाले 07 आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख का सामान बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रिपा) में चोरी करने वाले 07 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपीयों से चोरी के घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल सहित कुल 02 लाख रूपये का सामान जप्त किया गया है। मामला जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 16.07.2025 को जनपद पंचायत मैनपुर से हेमंत तिर्की द्वारा थाना मैनपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रिपा) ग्राम पंचायत भाठीगढ में कुछ अज्ञात चारों द्वारा भंडार कक्ष से 05 नग सीलिंग फैन, 100 बोरी महुआ, सिलाई मशीन, 01 नग बोर पम्प से 05 HP कुल 2,80,000 रू. के सामान को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 331(4), 305 (a) भारतीय न्याय सहिंता का होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चोरी के अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना प्रभारी मैनपुर शिवशंकर हुर्रा के द्वारा थाने से टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगा गया था। विवेचना के दौरान मुखबीर के निशांनदेही पर संदेही आरोपी मनोहर कुम्हार, संतोष चक्रधारी, किशोर यादव, दुष्यंत चक्रधारी, घनश्याम साण्डे, टेमनलाल साहू, पुरूषोत्तम यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में बारी-बारी से पुछताछ करने पर सभी आरोपियों द्वारा अपना-अपना जुर्म स्वीकर किया।

2 लाख का सामान जप्त 

आरोपियों के कब्जे से चोरी के 01 नग सीलिंग फेन, 02 नग सिलाई मशीन, 01 नग सब मर्सिबल पंप, 02 नग प्लास्टिक पाईप, 71 कट्टा महुआ एवं चोरी के घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल कुल कीमत 02 लाख रूपये को जप्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस कार्यवाही में थाना मैनपुर टीम की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी-

01.मनोहर कुम्हार पिता रबेसिंह कुम्हार 24 साल साकिन भठगांव थाना मैनपुर
02. संतोष चक्रधारी पिता साधेलाल चक्रधारी उम्र 40 साल साकिन भठगांव थाना मैनपुर
03. किशोर यादव पिता विशाल राम यादव उम्र 35 साल साकिन भाठीगढ थाना मैनपुर
04. दुष्यंत चक्रधारी पिता लालाराम चक्रधारी उम्र 35 साल भाठीगढ थाना मैनपुर
05. घनश्याम साण्डे पिता हुमन सिंह साण्डे उम्र 28 साल साकिन भाठीगढ थाना मैनपुर
06. टेमनलाल साहू पिता इंजनलाल साहू उम्र 48 साल साकिन हरदीभाठा थाना मैनपुर
07. पुरूषोत्तम यादव पिता रामकिशन यादव उम्र 40 साल साकिन भठगांव

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

आबकारी विभाग की कार्रवाईः नकली होलोग्राम लगी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल