राजिम ब्रेकिंग: राजिम नगर पंचायत में वेतन घोटाला, 43 कर्मचारियों की जगह 53 कर्मचारी का हो रहा भुगतान, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के राजिम नगर पंचायत में वेतन घोटाला का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के वेतन में 50 लाख रुपए का घोटाला हुआ है। वहीं आरोप है कि राजिम नगर पंचायत में 43 कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन वेतन का भुगतान 53 को किया जा रहा है। घोटाले का यह खेल 4 साल से किया जा रहा है। इसका खुलासा (सूचना के अधिकार) RTI में मांगी जानकारी के बाद हुआ है।

बता दें कि नगर पंचायत में प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए 43 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। इनके वेतन का भुगतान प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए किया जा रहा है, लेकिन लिस्ट में 10 अतिरिक्त कर्मचारियों के नाम जोड़े गए। हालांकि सीएमओ का कहना है कि वे सफाई कमांडो हैं, जिनका पेमेंट एजेंसी के साथ किया जा रहा है।

सफाई कमांडो के ठेके में भी गड़बड़ी

RTI कार्यकर्ता विनीत पारख ने बताया कि, सरकार से जारी नोट शीट के मुताबिक, नगर पंचायत में 43 कर्मचारियों की भर्ती होनी थी। इनमें कुशल, अर्धकुशल और अकुशल कर्मचारी शामिल हैं। अगर 10 अतिरिक्त में सफाई कमांडो हैं तो निर्देश के मुताबिक उनकी भर्ती के लिए ई-टेंडर होना था, फिर मैन्युअल कैसे किया गया।

अन्य खबरें भी पढ़े : नवापारा शहर में बढ़ रहा अवैध प्लाटिंग का कारोबार, नियमों की उड़ रही धज्जियां

निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया भी गलत

पारख ने नगर पंचायत में निर्माण कार्य के टेंडर में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, 6 जून 2022 को राजिम नगर पंचायत में निर्माण कार्य का टेंडर जारी हुआ था। नियमों के मुताबिक टेंडर को खोलने के लिए 30 दिनों की अवधि दी जानी चाहिए, लेकिन 23 नवंबर को ही 17 दिन में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर दी गई।

सीएमओ अशोक सलामे ने दी सफाई

नगर पंचायत राजिम के CMO अशोक सलामे ने इस पूरे मामले में कमीशनखोरी और घोटाले की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि, प्लेसमेंट एजेंसी के तहत सिर्फ 43 लोग ही कार्यरत हैं। बाकी 10 सफाई कमांडो हैं। उनका भी पेमेंट प्लेसमेंट के साथ किया जाता है। निर्माण कार्य के टेंडर में प्रकिया में अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो जांच कराएंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

कुर्रा़ सरपंच ने तालाब से बहा दिया कई लीटर पानी, किसानों का फसल हुआ नुकसान, ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन