राजिम कुंभ कल्प मेला: 13 फरवरी को सच्चिदानंद तीर्थ दंडी स्वामी के सान्निध्य सरस्वती यज्ञ का आयोजन, छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान श्री चक्र महामेरू पीठाधीश्वर सच्चिदानंद तीर्थ दंडी स्वामी की कुटिया में 13 फरवरी को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मां सरस्वती यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यज्ञ उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण किया जाएगा।

दंडी स्वामी महाराज ने बताया कि इस पवित्र यज्ञ का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना तथा समाज, परिवार और राष्ट्र के लिए आदर्श नागरिकों का निर्माण करना है। साथ ही धर्म, अध्यात्म एवं नैतिक मूल्यों के विकास के माध्यम से बच्चों में आत्मसम्मान की भावना को प्रबल करना और उन्हें भारतीय संस्कृति से परिचित कराना भी इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है।

स्वामी जी ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से बच्चों को अपने धर्म और संस्कृति के महत्व का बोध होता है, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है। उन्होंने यह भी बताया कि यज्ञ की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

6 फीट लंबी लट के साथ सौ वर्षीय रामकली पहुंची राजिम कुंभ, श्रद्धालुओं के बीच बनीं आकर्षण का केंद्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button