भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने ऑटो और दो बाइक को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत, देखिए लाईव वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- शुक्रवार भीषण सड़क हादसे 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल तेज रफ्तार स्कार्पियों ने ऑटो और दो बाइक को जोरदार मारी टक्कर दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसे देखकर आप भी कांप उठेंगे।

जानकारी के अनुसार जगदलपुर शहर से सटे ओड़िशा के ग्राम बोरीगुमा में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक और दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक के परखचे उड़ गए। जबकि ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे जाकर पलट गया। वहीं स्कार्पियो भी सड़क किनारे गड्डे में घुस गई। टक्कर मारने के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया। ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत होने की बात कही जा रही है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 4 और लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपी स्कार्पियो ड्राइवर की तलाश कर रही है। हादसे के वक्त ऑटो में 15 लोग सवार थे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Video :-

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

घर के बाहर बैठी युवती को मेटाडोर ने रौंदा, मौके पर मौत, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल