तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन पेड़ से टकराकर पलटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गंगरेल बांध घूमने गए 10 लोगों से भरी स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में 2 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, 5 युवकों को मामूली चोटें आई हैं। घटना धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, खरोरा क्षेत्र के कोसरंगी गांव के 10 युवक बस्तर घूमने गए थे। लौटते समय सभी धमतरी पहुंचे। यहां उन्होंने मां अंगार मोती मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे गंगरेल बांध क्षेत्र में घूमने निकले। लौटते समय स्कॉर्पियो मुख्य मार्ग के प्रवेश द्वार के पास एक पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में युवराज यादव (19), आनंद यादव (20), योगेश साहू (22), जय कुमार साहू (19), कुलदीप साहू (22), सुखमनी सोनकर (37) और राज बंशवार (21) घायल हो गए। सभी कोसरंगी गांव के रहने वाले हैं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। वाहन का पिछला दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर रक्तदान ग्रुप एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR
यह खबर भी जरुर पढ़े
भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई, 4 दोस्तों की जिंदा जलने से मौत, 2 घायल