बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अन्तर्गत किशोरी बालिकाओं को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के महिला सशक्तिकरण केन्द्र महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत कलेक्टर बी.एस. उईके के निर्देशन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में 7 से 11 जुलाई तक 5 स्कूलों में किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
इनमें शासकीय हाई स्कूल सढ़ौली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी, शासकीय कन्या हाई स्कूल मैनपुर, शासकीय हाई स्कूल नहरगांव तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में ताइक्वांडो मास्टर ट्रेनर किरण मरकाम द्वारा किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बालिकाओं को न केवल शारीरिक आत्मरक्षा की तकनीक सिखाई गई। साथ ही उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत किया गया। किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक गुण सिखाए गए। जिससे वे विपरीत परिस्थितियों में खुद की रक्षा कर सकें और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम के दौरान जिला मिशन समन्वयक मनीषा वर्मा द्वारा बताया गया कि बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिये यह प्रशिक्षण दिया गया। ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके तथा छात्राओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत सभी योजनाओं एवं लैंगिक समानता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में लता पटेल संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर से पैरालीगल कार्मिक निशा नेताम, महिला सशक्तिकरण केन्द्र से वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ अर्चना सिंह, शोभा मरकाम एवं कार्यालय सहायक श्वेता शुक्ला, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR