होटल में में चल रहा था सेक्स रैकेट: ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, दो महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर के दो होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार करते 2 महिला आरोपी सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले पुलिस टीम ने प्वाइंटर भेज कर सौदा तय कराया जैसे ही प्वाइंटर का इशारा मिला पुलिस की टीम ने रेड मार दी। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्र के होटल गगन ग्रैण्ड और होटल आदित्य गेस्ट हाउस में संचालक एवं मैनेजर द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस के प्वाइंटर को नगदी रकम देकर सौदा तय करने तथा सौदा तय हो जाने पर मौका देखकर पुलिस टीम को इशारा करने कहकर भेजा गया।

प्वाइंटर होटल आदित्य गैस्ट हाउस के रिसेप्शन में गया, जहां 1 महिला उपस्थित मिली। महिला ने खुद को होटल का मैनेजर बताने के साथ-साथ अपना नाम रेवती साहू निवासी रायपुर का होना बताया। प्वाईंटर द्वारा सौदा तय किया गया। साथ ही रेवती साहू द्वारा प्वाईंटर को बताया गया कि सामने होटल गगन ग्रैण्ड में भी रिसेप्शन में निशामणी बेहरा मिलेगी जो और महिलाएं दिखा देगी। जिसके बाद प्वाईंटर द्वारा मौका देखकर पुलिस की टीम को इशारा किया गया।

2 पुरूष संदिग्ध अवस्था में मिले

जिसके बाद पुलिस की टीम ने होटल आदित्य गेस्ट हाउस में दबिश दी। जहां होटल के कमरों में कुछ महिलाएं मिली। जिन्होंने पूछताछ में महिला आरोपी मैनेजर रेवती साहू के कहने पर देह व्यापार करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी रेवती साहू के बताये अनुसार होटल गगन ग्रैण्ड में भी रेड कार्रवाई की। रेड के दौरान रिसेप्शन में 2 पुरूष एवं 1 महिला उपस्थित मिले।

जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम सुब्रत सेठी, निलांबर बाग एवं निशामणी बेहरा निवासी रायपुर का होना बताया। रेड में होटल गगन ग्रैण्ड के कमरों में कुछ महिलाएं मिली तथा 2 पुरूष संदिग्ध अवस्था में मिले। जिनसे पूछताछ पर अपना नाम मनोज कुमार वैष्णव एवं तेजेश्वर कुमार डडसेना होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मैनेजर सुब्रत सेठी, निलांबर बाग एवं निशामणी बेहरा से देह व्यापार के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा होटल आदित्य गेस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड के संचालक कुणाल बाग एवं भागीदार सुमित के साथ मिलकर देह व्यापार करना स्वीकार किया।

जिसके बाद देह व्यापार करते होटल के मैनेजरों एवं अन्य स्टॉफ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 3 मोबाइल फोन एवं नगदी रकम जब्त किया गया है। मामले में धारा 3, 4, 5, 7 IMM अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. सुब्रत सेठी उम्र 32 साल निवासी ग्राम सांईबिरी पोस्ट गदासिला थाना सदर जिला डेंकनाल ओड़िसा हाल पता होटल गगन ग्रैण्ड फाफाडीह चौक बिलासपुर रोड़ थाना गंज रायपुर। (होटल गगन ग्रैण्ड का मैनेजर)

2. रेवती साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम करमतरा थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव। (होटल आदित्य गैस्ट हाउस मैनेजर

3. नीलाबर बाग उम्र 29 साल निवासी ग्राम केंदुवली थाना बांगोमुड़ा जिला बलांगीर ओड़िसा हाल पता बीएसयूपी कालोनी ब्लाक नं. 7 मकान नं. 22 पुल के नीचे सड्डू थाना विधानसभा रायपुर

4. नीशामणी बेहरा पति सुब्रत सेठी उम्र 27 साल निवासी ग्राम सांईबिरी पोस्ट गदासिला थाना सदर जिला डेंकनाल ओड़िसा

5. मनोज कुमार वैष्णव उम्र 40 साल निवासी एकता नगर वैष्णव निवास खेलकाबोड़ थाना कांकेर

6. तेजेश्वर कुमार डडसेना उम्र 35 साल निवासी ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद हाल पता सिंगारभाठ कांकेर

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन, संचालिका सहित 4 युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक चीजें बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

www.cgprayagnews.com

Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film