किराये के मकान में सेक्स रैकेट, मोबाइल स्टेटस पर डालते थे रेट, बाहर से आती थी लड़कियां, पति-पत्नी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए के मकान में रहकर बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार करवा रहे थे। पुलिस ने नकली ग्राहक के जरिए की गई कार्रवाई में पूरा मामला उजागर हुआ है। मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद की है। मामला रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना का है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे स्थित अनिल कुमार नंदे के किराए के मकान में 26 वर्षीय राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ मिलकर देह व्यापार का संचालन कर रहा है। सूचना पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। योजना के तहत सीएसपी के निर्देशन में एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा गया। जैसे ही तय संकेत मिला, पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मकान में छापा मारा।

कंडोम और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

मौके पर राहुल यादव, उसकी पत्नी और दो युवतियां मौजूद मिलीं। तलाशी के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक सामग्री और कंडोम बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बाहर से लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार करवा रहा था। उसने बताया कि वह मूल रूप से नई बैरहना, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और पिछले करीब तीन महीने से शिवा नगर में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन और करीब दो हजार रुपये नकद जब्त किए हैं।

मोबाइल स्टेटस में लिखते थे रेट

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाता था, जिसमें 800 से 2500 रुपये तक के रेट लिखे रहते थे। स्टेटस देखकर ग्राहक उससे संपर्क करते थे और फिर सौदा तय किया जाता था। मकान से मिली दोनों युवतियां रायगढ़ की स्थानीय निवासी बताई जा रही हैं। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

किराए के मकान में सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में तीन युवतियां समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद, एजेंट-ग्राहक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button