ब्रेकिंग: नवापारा-आरंग मार्ग में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, दो लोगों की मौके पर मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा-आरंग मार्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों को की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया। वहीं आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5.30 बजे नवापारा-आरंग मार्ग में ग्राम कुरूद-कुटेला के बीच ट्रक क्र. सीजी 04 जेई 0169 ने बाइक क्र. सीजी 04 पीएन 0631 को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार छोटकू खूंटे एवं कामता सोनवानी गिर गए और ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने नवापारा-आरंग मार्ग में चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हुआ। ग्रामीण उचित मुआवजा और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की मांग करते रहे। करीब दो घंटे बाद पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवाया। आज सुबह परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल