सास और ससुर की शर्मनाक हरकत: सो रही बहु के साथ कर दिया ऐसा कांड, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- जिले में सास और ससुर की शर्मनाक हरकत सामने आई है। दरअसल संपित्त के विवाद में सास-ससुर ने मिलकर कमरे में सो रही बहू की गला दबाकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि लव मैरिज के बाद संपत्ति में हिस्सेदारी मांगने आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का खुलासा होने के बाद आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। घटना 5 दिन पहले बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार खोंगसरा के बंधियापारा निवासी रोहित मरकाम (22) ने करीब एक साल पहले गांव में ही रहने वाली खुशबू उर्फ हिना यादव (19) से प्रेम विवाह किया था। शादी के 8 महीने बाद वह कमाने-खाने के लिए कवर्धा चला गया। खुशबू गांव में ही सास-ससुर के साथ रहती थी।

घरेलू बातों को लेकर होता था विवाद

इस दौरान उनका घरेलू बातों को लेकर विवाद होने लगा। आए दिन होने वाले विवाद के कारण खुशबू अपने पति को सास-ससुर से अलग रहने के लिए दबाव बनाने लगी, जिसके बाद सास-ससुर भी उससे दुश्मनी रखने लगे। बताया जा रहा कि खुशबू अपनी सास जेठिया बाई (48) और ससुर भवन सिंह मरकाम (45) से जमीन और संपत्ति की हिस्सेदारी देने की बात कही। सास-ससुर उसे हिस्सा नहीं देना चाहते थे, जिसके कारण उनका विवाद बढ़ गया। शनिवार को भी इसी बात को लेकर खुशबू का अपने सास-ससुर से विवाद हो गया।

इसके बाद वह भोजन कर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह कमरे में उसकी लाश मिली। पीएम रिपोर्ट मिलने और उसकी हत्या करने की आशंका पर पुलिस ने सास-ससुर से पूछताछ की, तब उन्होंने अपराध स्वीकार करते हुए बहू की हत्या करने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

एकतरफा प्यार के चक्कर मे छात्रों की पीट-पीटकर हत्या, नाबालिग प्रेमी ने दोस्तों संग रची ऐसी साजिश

Related Articles

Back to top button