गरियांद ब्रेकिंग: सूटकेस खोलते ही पुलिस के उड़ गए होश, लाखों की स्मगलिंग बरामद, तीन आरोपी को दबोचा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरष्ठि अधिकारियों के निर्देशन में की गई संयुक्त कार्रवाई में देवभोग थाना एवं सिटी कोतवाली गरियाबंद पुलिस ने गांजा तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 29 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 50 हजार रुपये आंकी जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा के धरमगढ़ से कुछ तस्कर देवभोग रोड के रास्ते पैदल अवैध गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनके पास मौजूद नीले रंग के सूटकेस एवं भूरे रंग के बैग से कुल 25 किलो गांजा बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपक कुमार जाटब (23 वर्ष) एवं राकेश कुमार जाटब (20 वर्ष), दोनों निवासी भरतपुर, राजस्थान, बताया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
सिटी कोतवाली पुलिस ने भी दबोचा गांजा तस्कर
इसी क्रम में सिटी कोतवाली गरियाबंद पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डोंगरीगांव तिराहे के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से संतोष पुजारी (54 वर्ष), निवासी जिला नुआपाड़ा, उड़ीसा, को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4 किलो गांजा बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध भी धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। गरियाबंद पुलिस ने दोनों कार्रवाई में 29 किलो गांजा जब्त कर तस्करी के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार











