बेटे-बहू ने मिलकर पिता को मार डाला, इस बात को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पारिवारिक विवाद में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान पर हो रहे काम को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आकर बेटे ने पिता पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मेढरमाल निवासी धनसिंह यादव (70) ने 12 जून को अपने बेटे हरिराम यादव को स्वीकृत आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान के काम में मदद करने के लिए कहा। तभी हरिराम नाराज होकर अपने पिता से झगड़ा करने लगा। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर बेटे हरिराम ने लकड़ी का टुकड़ा उठाकर अपने पिता के सिर पर हमला कर दिया। धनसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा ले जाया गया लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। जांच में पता चला कि पिता की हत्या उसके बेटे ने ही की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की पत्नी फूलकुंवर (30) ने अपने पति को ससुर पर हमला करते हुए देख लिया था लेकिन उसने यह बात पुलिस से छिपाई। पुलिस ने उसे भी साक्ष्य छिपाने का दोषी मानते हुए आरोपी बनाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
बहु पर गंदी नजर रखता था ससुर, बेटे ने कर दी पिता की हत्या, गुमराह करने रची ये कहानी…