डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक: फॉरेस्ट कर्मचारी की मौत, साथी गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में फॉरेस्ट विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के हरदी बाजार निवासी अमरनाथ पटेल पिता जनकु राम पटेल (38) फॉरेस्ट विभाग अंतर्गत कटघोरा में बीट फॉरेस्ट अधिकार के पद पर पदस्थ थे। बीती रात अमरनाथ पटेल अपने एक साथी के साथ किसी काम से बिलासपुर गए हुए थे। देर रात काम खत्म कर दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी
इसी दौरान रैनपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय अमरनाथ पटेल ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरे युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, पिता की मौत, पुत्र घायल











