नवापारा ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे ग्रामीण को कुचला, नहीं हुई पहचान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे ग्रामीण को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को नवापारा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया जा रहा है। ग्रामीण की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक नवापारा-अभनपुर मार्ग पर पिपरौद गांव के शिवांश स्कूल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे ग्रामीण को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ग्रामीण का पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर व चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही 112 में तैनात आरक्षक खिलेंद्र पाटिल व पुष्पेंद्र साहू मौके पर पहुंचे। घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने घायल को तत्काल 112 वाहन से नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया जा रहा है। आरक्षक खिलेंद्र पाटिल ने बताया कि घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हाइवा चालक की लापरवाही से तीन वाहन टकराए

नवापारा में एक और घटना सामने आ रही है। घटना दम्मानी पेट्रोल पंप के पास हुई है। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए हैं। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार हाइवा वाहन के चालक ने अचानक लापरवाही से ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक के पीछे आ रही पिकअप में टक्कर हो गई। पिकअप की चपेट में बाइक सवार आ गया। बताया जा रहा है कि हादसे में बाइक सवार दो बच्चे घायल हो गए हैं। हालांकि अभी घायलों बच्चों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंगः अज्ञात हाइवा ने 13 साल के बच्चे को कुचला, दर्दनाक मौत, आखिर कब रुकेगा ये मौत का तांडव?

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल