राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन, विक्रय एवं प्रदर्शन के लिए मिलेगा निःशुल्क स्टॉल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन साईस कॉलेज मैदान, रायपुर में किया जा रहा है। “सशक्त महिला समृद्ध महिला” विषय पर राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जाएगा। मड़ई में प्रदेश के महिला स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय मड़ई स्थल पर किया जाएगा।

इस मड़ई का आयोजन दिनांक 04.03.2025 से दिनांक 08.03.2025 तक किया जाएगा। मड़ई में महिला एवं बाल विकास विभाग के समूहों के साथ अन्य विभागों के समूह जैसे-एनआरएलएम, वन विभाग, पंचायत विभाग इत्यादि के महिला स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के विक्रय एवं प्रदर्शन के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त स्थानीय महिला उद्यमियों एवं महिलाओं को आगे आने हेतु अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजीकृत महिला उद्यमियों, उत्पादक, स्टार्टअप को भी स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा एवं उन्हें अपने उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय करने के उद्देश्य से उत्पादित सामग्रियों का स्टॉल दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक लगाया जाएगा साथ ही प्ले जोन भी बनाया जाएगा, जिसमें बच्चों के मनोरंजन हेतु आकर्षक झूले एवं खेल खिलौने की व्यवस्था की जाएगी।

राज्य स्तरीय महिला मड़ई में महिला स्व सहायता समूह के उत्साहवर्धन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यकम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने हेतु अपील की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

गिरौदपुरी धाम में 4 से 6 मार्च तक होगा गुरूदर्शन मेला, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Related Articles

Back to top button