भीषण सड़क हादसा: युवक-युवती की मौत, तीन घायल, टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। अचानक हुई इस घटना से कार अनियंत्रित हो गई और तीन गुलाटी मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कार सवार युवक और नाबालिग अंदर फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिलासपुर सकरी थाना क्षेत्र की है।
टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार
जानकारी के मुताबिक आसमा सिटी और पुलिस लाइन में रहने वाले करीब पांच लोग पिकनिक मनाने के लिए शुक्रवार को कार में सवार होकर कोटा स्थित कोरी डेम गए थे। कार में युवक और लड़कियां सवार थे। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी युवक-युवतियां रात करीब 11 बजे वापस बिलासपुर लौट रहे थे। उनकी कार सकरी क्षेत्र के भरनी रोड के पास पहुंची थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार सड़क में तीन गुलाटी मारते हुए सड़क किनारे पलट गई।
इस हादसे के बाद कार सवार युवक-युवतियां अंदर फंस गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस के 112 को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से तीन घायलों को बाहर निकाला। उन्हें गंभीर चोंटे आई है। वहीं, एक युवक और लड़की कार के अंदर फंसे थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान पुलिस लाइन निवासी आरजू जायसवाल (24) और बैकुंठपुर निवासी श्रेया सिंह (16) के रूप में की गई है। श्रेया यहां आसमा सिटी कॉलोनी में रहती थी। पुलिस इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए सिम्स ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल