सशिम की बालिकाओं ने पुलिस जवानों सहित विभिन्न संस्थानों में बांधा रक्षासूत्र, थाना प्रभारी बोले- बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर

बेटियों ने खुद बनाई 300 राखियां

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा की बालिकाओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस थाना गोबरा नवापारा, नगर पालिका, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान हॉस्पिटल कुर्रा पहुंचकर पुलिस जवानों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को राखी बांधी। बालिकाओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियों के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कन्या भारती प्रमुख सरोज कंसारी ने बताया कि विद्यालय की करीब 80 बहनों ने लगभग 300 राखियां तैयार की थीं। इन राखियों को बाजार से खरीदने के बजाय चावल, दाल, करायत, मोती और पिस्ता जैसी पारंपरिक सामग्रियों से स्वयं तैयार किया गया। राखियों में भारतीय संस्कृति, स्नेह और भाईचारे की झलक दिखाई दी।

बालिकाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. तेजेंद्र साहू, आयुष्मान हॉस्पिटल कुर्रा के डॉ. पुनीत गोस्वामी तथा थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे और पुलिस टीम को राखियां बांधीं।

पुलिस सदैव तत्पर

इस अवसर पर थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे ने कहा कि बेटियों एवं मातृशक्तियों की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान सदैव तत्पर हैं। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, दुर्व्यवहार या असुरक्षा का भाव होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और आवश्यकता पड़ने पर 112 पर कॉल करें। उन्होंने बेटियों से निर्भीक रहने, कानूनी जानकारी रखने और मन लगाकर पढ़ाई कर परिवार, समाज एवं गुरुजनों का मान बढ़ाने का आह्वान किया।

प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल विकास के साथ सामाजिक समरसता और सद्भाव के उच्च आदर्शों को स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा हर वर्ष नगर के विभिन्न स्थानों पर रक्षासूत्र बांधने की परंपरा निभाई जाती है।

इसके बाद विद्यालय परिसर में सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधी। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वाल्मिकी धीवर, कृष्ण कुमार वर्मा, हुलेश्वरी साहू और ममता साहू का सहयोग रहा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र साहू, दीपक देवांगन, रेणु कुमार निर्मलकर, तामेश्वर साहू, नारायण पटेल, संजय सोनी, मंजू साहू, देवकी साहू, प्रतिभा यादव, मानसी साहू, विभीषण साहू, लोमेश साहू, प्रीति साहू और नम्रता साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पीएम श्री हरिहर शाला की छात्राओं ने नवापारा थाना पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button