सो रहे 10 वर्षीय मासूम को करैत ने डसा, मौत; गर्मी की छुट्टी मनाने नानी के घर आया था मासूम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जहरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बच्चा गर्मी की छुट्टियां मनाने अपनी नानी के घर आया हुआ था, जहां देर रात यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बहतराई निवासी सौरभ केंवट पिता सुखीराम केंवट(10) अपनी नानी के घर ग्राम ढेंका आया हुआ था। वह परिजनों के साथ बिस्तर पर सो रहा था। देर रात अचानक वह रोने लगा और परिजनों को बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। शुरुआत में घरवालों को लगा कि किसी कीड़े ने काटा होगा, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।

बच्चे की हालत गंभीर होते देख घबराए परिजन उसे रात करीब 12.30 बजे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन जहरीले करैत सांप का जहर तेजी से शरीर में फैल चुका था। काफी प्रयासों के बावजूद डॉक्टर बच्चे को नहीं बचा सके और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सौरभ मूल रूप से बहतराई का रहने वाला था और स्कूल की छुट्टियों में नानी घर आया था। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गर्भवती नवविवाहिता की मौत: टॉयलेट जाते समय कोबरा सांप ने डसा, मां और अजन्मे बच्चे की मौत, मातम में बदली खुशियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button