छात्रा ने की आत्महत्या, देर रात तक करती रही पढ़ाई, सुबह फंदे से लटके मिला शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बोर्ड परीक्षा शुरू होने के पहले 10वीं की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रात में 12 बजे तक वह पढ़ाई करती रही, सुबह उसका शव घर में दुपट्टे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घासीदास नगर में रहने वाली नारायणी उम्र लगभग 17 वर्ष कक्षा 10वीं की छात्रा थी। वह स्वामी आत्मानंद स्कूल हाउसिंग बोर्ड में पढ़ती थी। छात्रा सोमवार को स्कूल से अपना एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी। परिजनों के अनुसार छात्रा सामान्य लग रही थी और परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थी। मंगलवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने नारायणी को फंदे पर लटका हुआ पाया।

जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जामुल पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दबाव या किसी अन्य कारण से छात्रा ने यह कदम उठाया, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या, नाना के क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला शव, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button