रायपुर में युवक की संदिग्ध मौत, इस हालत में लाश मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत-विक्षत लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक में निर्माणाधीन मकान में बढ़ईगिरी (कारपेंटरी) का काम करता था और अपने अन्य साथियों के साथ वहीं रह रहा था। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। मामला रायपुर के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामा वर्ल्ड इलाके की है।

रात को कमरे से बाहर निकला, सुबह मिली लाश

जानकारी के अनुसार मूलतः देवघर (झारखंड) का रहने वाला शुभम राणा रामा वर्ल्ड इलाके के स्वर्णभूमि क्षेत्र कारपेंटरी का काम करता था। शुभम बीती रात करीब 11 बजे अपने कमरे से बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। सुबह जब उसके साथियों ने उसकी तलाश शुरू की, तो रामा वर्ल्ड इलाके में एक युवक की क्षत-विक्षत लाश दिखाई दी। पास जाकर पहचान करने पर शव शुभम राणा का निकला। शव की हालत और उस पर मिले गंभीर चोटों के निशान मामले को पूरी तरह संदिग्ध बना रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मामला सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि किसी हिंसक वारदात या साजिश से जुड़ा हो सकता है।

प्रिजनों ने जताई हत्या की आशंका

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही शुभम के परिजन झारखंड से रायपुर पहुंचे। शव देखने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि शुभम की किसी से दुश्मनी नहीं थी, ऐसे में उसकी इस तरह मौत कई सवाल खड़े करती है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मृतक से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

नशे के विरुद्ध नवापारा पुलिस सख्त: हेरोइन के बाद बड़ी मात्रा में नशीली टेबलेट जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button