9वीं की छात्रा से दुष्कर्म: शिक्षक और परिचित ने किया रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां छात्रा के स्कूल के शिक्षक और परिचित के युवक ने अलग अलग दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसकी जानकारी तब हुई, जब छात्रा गर्भवती हो गई। परिजनों ने मरवाही और पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा से उसी स्कूल के शिक्षक युगल किशोर दिनकर (35) ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित छात्रा अंग्रेजी मीडियम में पढ़ती है। उसने बताया कि हिंदी विषय पढ़ाने वाले शिक्षक युगल किशोर ने लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। आरोपी शिक्षक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ बाहर ले गया और छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह छात्रा को अलग-अलग जगहों पर ले गया और कई बार दुष्कर्म किया।

परिचित ने भी किया रेप

बताया गया कि इसी बीच छात्रा की मुलाकात उसके रिश्तेदार के परिचित त्रिलोक आर्मो (30 वर्ष) से ​​हुई। त्रिलोक ने छात्रा को दोस्ती का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले छात्रा की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां पता चला कि छात्रा गर्भवती है। जिसके बाद नाबालिग छात्रा ने सारी बात अपने परिजनों को बताई।

छात्रा के परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और शिक्षक युगल किशोर दिनकर और त्रिलोक आर्मो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी शिक्षक युगल किशोर दिनकर के खिलाफ मरवाही थाने में मामला दर्ज किया गया है, जबकि त्रिलोक आर्मो के खिलाफ पेंड्रा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म: शादी करने का वादा कर कर रहा था शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button