नवापारा ब्रेकिंग: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक चालक की हालत गंभीर, 26 अप्रैल को हुई थी शादी, वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई है। हादसे में बाइक चालक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है ।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11.30 बजे के आसपास नवापारा-अभनपुर मार्ग में ग्राम पिपरौद के पास एक तेज रफ्तार Baleno कार CG 04 PM 9241 ने सामने से आ रही प्लेटिना बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़े गए है और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं बाइक चालक के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।

प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया

राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को उपचार हेतु नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। युवक का नाम इंद्रजीत पटेल है, जो मगरलोड क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली का रहने वाला है।

26 अप्रैल को हुई थी शादी

घायल युवक इंद्रजीत पटेल

बताया जा रहा है कि इंद्रजीत की 26 अप्रैल को शादी हुई थी और 27 अप्रैल को उसकी बहन की शादी सम्पन्न हुई । युवक अपनी बहन के घर बिरझूली गया था, वहां से वापिस घर लौट रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है ।

वीडियो :- 

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग : तेज रफ्तार हाइवा ने मोपेड सवार दंपति को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल