नवापारा के चखना दुकानो में भी चला प्रशासन का बुलडोजर, लेकिन इस वजह से रोकी गई कार्रवाई, SDM ने कही ये बात, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :- नवापारा में अवैध चखना दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। प्रशासन द्वारा शराब दुकान के पास स्थित अनेक अवैध चखना दुकानों को तोड़ा गया। हालांकि कुछ दुकान संचालकों के निवेदन पर प्रशासन ने सुबह तक का अल्टीमेटम देकर कार्रवाई बीच में रोक दी है।

जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को रायपुर जिले के अनेक जगहों पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन अवैध रूप से संचालित होने वाले दुकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। वहीं कई दुकानदारों को निर्धारित समय पर दुकान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दे कि रायपुर जिले के शहरी क्षेत्र में 59 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 19 शराब दुकान संचालित है। इन जगहों पर ही अवैध रूप से चखना दुकानो को चलाया जाता है। आज दिनभर में कुल 50 से अधिक जगहों पर कार्रवाई होने की बात सामने आ रही है।

नवापारा मे भी चला बुलडोजर

गोबरा नवापारा के शराब दुकान के आस पास दर्जन भर से अधिक अवैध चखना केंद्र संचालित हो रहे थे । जिन पर रायपुर कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है । प्रशासन की टीम शाम 6:00 बजे जेसीबी लेकर पहुंचे और दुकानों में तोड़फोड़ चालू कर दिया । इस दौरान बीच में ही कार्रवाई रोकनी पड़ी । अभनपुर एसडीएम जगन्नाथ वर्मा ने बताया कि रात ज्यादा हो जाने और मौसम की खराबी के चलते कार्रवाई रोकी गई है । सुबह 10:00 बजे यह कार्रवाई पुनः चालू कर दी जाएगी ।

इन पर भी होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज को उन्होंने बताया कि नवापारा सहित क्षेत्र में जितने भी दुकाने अवैध रूप से लगाई गई है । उन पर भी कार्रवाई कल से ही की जाएगी । शैक्षणिक संस्थाओ के आसपास ठेला गुमटी लगाने पर भी कार्यवाही की जाएगी । अवैध शराब बिक्री पर भी कड़ी कार्रवाई की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

उक्त कार्रवाई के दौरान एसडीएम जगन्नाथ वर्मा, तहसीलदार सूरज बंछोर, नायाब तहसीलदार वसुमित दीवान, रायपुर ग्रामीण सीएसपी जितेंद्र चंद्राकर, सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, टीआई आशीष सिंह राजपूत सहित राजस्व अमला तथा पुलिस स्टाफ के लोग मौजूद थे।

लोगों के बीच चर्चा

लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा कि लगभग कई जगहों पर अवैध चखना दुकानों को राजनीतिक से जुड़े लोगों द्वारा संचालित किया जाता है और जब भी इस तरह की कार्रवाई होती है तो राजनीतिक दबाव बनाया जाता है, जिसके कारण कार्रवाई अधूरी रह जाती है।

देखिए वीडियो :-

SDM 

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

Breaking : चल पड़ा भाजपा का बुलडोजर, सरकार बनने से पहले यहां हुई पहली कार्रवाई, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल