राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, पिता की मौत, पुत्र घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे को मामूली चोट आई है। पुलिस ने दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम दुलना निवासी डिगेश्वर साहू ने बताया कि 31 मार्च को दोपहर लगभग 1 बजे वह अपने मोटरसाइकिल तथा उसका भाई धमेन्द्र साहू दूसरे मोटरसाइकिल में अपने पिता तुलसीराम साहू को बैठाकर ग्राम पोटिया (गरियाबंद) में आयोजित जातरा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1.30 बजे वे ग्राम श्यामनगर के पास पहुंचे ही थे कि बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर के बाद पीछे बैठे तुलसीराम साहू अचानक असंतुलित होकर बाइक से गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई। घटना के बाद दोनों भाईयों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : दो बाइकों की टक्कर, 100 मीटर तक सड़क पर घसीटाया बाइक, एक युवक की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button