भूत बनकर राहगीरों को डराने का Video : आधी रात को श्मशान घाट के पास लोगों को डराते थे बदमाश ,देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भूत बनकर राहगीरों को डाराने वाले नाबालिग सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि तीन बदमाश लड़के राहगीरों को डराने के लिए डरावने वेश में श्मशान घाट के पास निकलते थे। फिर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते थे। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की है। मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को शिकायत मिली थी कि, सिविल लाइन क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी स्थित श्मशान घाट और वेयर हाउस रोड में कुछ बदमाश लड़के भूत बनकर निकलते हैं और लोगों को डराते हैं। पुलिस को लोगों ने वायरल वीडियो भी दिखाया था। जिसके बाद पुलिस की टीम ने बदमाशों की तलाश करके एक नाबालिग और दो युवक को गिरफ्तार किया है। युवक इंद्रपुरी निवासी तिलक यादव (20) दीपक यादव और अमृत यादव (20) को हिरासत में लिया है।
लड़के बोले- प्रैंक वीडियो बनाने के लिए बने भूत
पुलिस के पूछताछ में बदमाश लड़कों ने बताया, उनका इरादा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देना नहीं था। वो केवल प्रैंक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने के लिए भूत बनकर निकलते हैं। ऐसा करने में उन्हें मजा आता है और राहगीर उन्हें देखकर डर जाते हैं।
पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दी समझाइश और मंगवाई माफी
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की है। उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई है। इसके साथ ही लड़कों से ऐसा नहीं करने के लिए माफी भी मंगवाई गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद लड़कों ने अब इस तरह की हरकतें करने से इनकार किया है।
https://twitter.com/PoliceBilaspur/status/1670012631258890242?s=20











