छुरा ब्रेकिंग : फांसी पर झूलता मिला युवक का शव, दो महीने पहले ही हुई थी शादी, थाना क्षेत्र में एक हफ्ते में चौथी घटना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा : गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला पिपरहठ्ठा गांव का है, जहां आज शुक्रवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार पिपरहठ्ठा गांव निवासी सुभाष सेन उम्र 22 वर्ष की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। युवक ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि छुरा थाना क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते में यह चौथी घटना है। लगातार आत्महत्या के मामलों ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस इन मामलों की कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है। इस तरह की लगातार घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: सैलून संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, सोशल मीडिया में किया भावुक पोस्ट

Related Articles

Back to top button