शादी से पहले दुल्हन की मौत, तालाब में कूदकर की आत्महत्या, मातम में बदली खुशियां, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शादी के 2 दिन पहले एक युवती ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दो बहन और एक भाई शादी होने वाली थी। घर पर भाई की हल्दी रस्म चल रही थी। इस दौरान छोटी बहन ने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिवार सदमे में है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नंदिनी क्षेत्र के ग्राम मेडेसरा निवासी राजेश जोशी की बेटी तेजश्वनी जोशी (19) उसकी बहन और भाई गजपाल जोशी तीनों भाई-बहन की शादी कार्यक्रम 9 जुलाई से प्रारंभ हुई थी। मंगलवार देर शाम तेजश्वनी ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 12 जुलाई को दोनों बहन की डोली उठनी थी। उससे पहले ही एक बहन की अर्थी उठ गई।

बुधवार सुबह मिली लाश

बुधवार सुबह गांव के लोगों ने युवती का शव तालाब में तैरते देखा, तो उसने ग्रामीणों को जानकारी दी। शव बाहर निकाला गया, तो उसकी पहचान तेजश्वनी जोशी के रूप में हुई। इसके बाद घर वालों को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों ने बताया कि तेजश्वनी और उसकी बड़ी बहन की बारात 12 जुलाई को आनी थी। तेजश्वनी की शादी नंदिनी थाना क्षेत्र के बीरेभाठ गांव में तय हुई थी। वहीं, उसकी बहन की शादी बानबरस में लगी है। बेटी की मौत के बाद घर में मातम का माहौल छा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी समारोह के बीच युवक ने लगाई फांसी, मातम में बदली खुशियां, ये वजह आई सामने

Related Articles

Back to top button