कुरूद में कार ने मजदूरों से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 29 घायल, 3 गंभीर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार कार ने मजदूरों से भरे पिकअप को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में 29 मजदूर घायल हुए हैं, इनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है, अधिकांश को मामूली चोटें है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर के बाद पिकअप से 3 महिला उछलकर सड़क पर गिरती दिखीं। घटना कुरूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम बारना से 30 मजदूर पिकअप में सवार होकर खेती कार्य करने ग्राम कन्हारपुरी जा रहे थे। वहीं दल्लीराजहरा से एयरपोर्ट जा रही तेज रफ्तार कार ने पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई और उसमें सवार कई मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना से मजदूरों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी।

सूचना पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल कुरूद भेजा गया। वहीं गंभीर रूप से घायल 3 मजदूरों को रायपुर-धमतरी रेफर किया गया है, जहां उपचार जारी है। अन्य 27 लोगों को सामान्य चोंटे लगी है। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। वहीं कार सवार महिला भी घायल है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

कुरुद टीआई अरुण साहू ने बताया कि पिकअप वाहन में करीब 30 लोग सवार थे। ये सभी खेती काम से जा रहे थे। तभी कुरूद के सांधा चौक के पास पीछे से आ रही कार ने ठोकर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Video

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

Related Articles

Back to top button