खुद के बिछाए जाल में फंस गया मछुआरा, डूबने से मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने कही ये बात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में मछली पकड़ने के लिए लगाए जाल में एक मछुआरा फंस गया। जाल में फंसने से मछुआरा पानी डूब गया और उसकी मौत हो गई। मछुआरे की लाश सुबह नहर के नाली के अंदर मिली। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सिहावा इलाके में सांकरा से खम्हरिया मुख्य मार्ग के किनारे नहर नाली में मछुआरा बरातू राम रात्रे (55) की लाश मिली है। मृतक के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले है। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मछुआरा रोज ही केनाल में मछली पकड़ने जाया करता था, बुधवार को जब वो वापस घर नहीं आया तब परिजनों ने तलाशी शुरू की, आखिर में केनाल में उसकी लाश जाल में फंसी मिली।

परिजनों के अनुसार मछुआरा अपनी पत्नी के साथ नहर में मछली पकड़ने गया था, इसके बाद पत्नी घर वापस आ गई। नाली में मछली पकड़ने के जाल लगाए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि मछली निकालने के कारण मछुआरा नहर नाली के केनाल में गिर गया और फंस गया होगा। जिससे पानी मे डूबने से उसकी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल वजह सामने आएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

तालाब में डूबने से 15 साल के युवती की मौत, आत्महत्या या घटना जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button