साय कैबिनेट का विस्तार: राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने दिलाई तीन मंत्रियों को शपथ
मुख्यमंत्री ने लिखा- पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे।

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– काफी अटकलों के बीच अंतत: साय कैबिनेट का विस्तार हो गया। कुछ दिनों से नये मंत्रियों के नामों की चर्चा जोर शोर से चल रही थी। जिसके बाद आज राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल, एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।
चर्चाओं के अनुसार कैबिनेट में पूर्व में मंत्री रहे और सीनियर नेताओं को शामिल नहीं किया गया। नये मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब छत्तीसगढ़ में 14 मंत्रियों की टीम बन गई।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएँ। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd
यह खबर भी जरुर पढ़े
छत्तीसगढ़ में चलेगा “आदि कर्मयोगी अभियान”, राज्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा यह अभियान