शादी के दूसरे दिन नई दूल्हन पहुंची मायके, इधर प्रेमिका के पास फरार हुआ दूल्हा, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बलौदाबाजार में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें शादी के बाद दूल्हा अपने प्रेमिका के पास चला गया। इधर उसकी नई नवेली पत्नी उसका इंतजार ही करती रही गई। हालांकि मामला पुलिस में जाने के बाद सभी पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।

जानकारी के अनुसार 24 नंबर को एक तिवारी परिवार में शादी हुई। भिलाई से 25 नवंबर को बारात लौटी। जैसे ही घर पर डोली आई दूल्हा जरूरी काम का हवाला देकर वैवाहिक रश्म भी पूरा नहीं किया और घर से चला गया फिर आया ही नहीं।

अंत में उसे दुल्हन ने फोन किया तो फोन किसी लड़की ने उठाया और कहा कि तुम्हारा पति मेरे पास है। उसने मु्झसे शादी की है। वह सात महीने की गर्भवती है। दूल्हा अभी भी उसके साथ है।

इसके बाद लड़की ने फोटो और वीडियो भी दुल्हन और उसके भाई को भेज दिया। इससे दुल्हन के ससुराल में बवाल मच गया। दुल्हन ने अपने मायके वालों को भी बुलवा लिया। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। दूल्हे को थाने बुलाया गया।

पता चला कि दुल्हे का उस लकड़ी के साथ प्रेम-प्रसंग है। बताया जा रहा है कि दुल्हन के मायके वालों ने लड़के की जमकर धुनाई की है। इधर लड़के ने मान लिया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ रहेगा। असल में प्रेमिका ने भी थाने में अपने प्रेमी के खिलाफ आवेदन दे दिया था।

बताया जा रहा है कि प्रेमिका कोई कार्रवाई नहीं चाहती। लेकिन अभी दोनों लड़कियों के परिवार वाले आगे क्या करेंगे यह तय नहीं हुआ है। सभी पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात, डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन