बारात निकलने से पहले दूल्हा पहुंचा जेल, देखती रह गई दुल्हन, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गईं जब बारात निकलने से पहले ही दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि दूल्हा गुपचुप तरीके से शादी कर रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही दूल्हे की प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। मामला धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के गुंडरदेही के अर्जुनी गांव निवासी चित्रांगत साहू (38) एक लड़की से प्यार करता था। चित्रांगत अपनी प्रेमिका को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही युवक की प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और हंगामा मचा दिया। फिर वह थाने पहुंची और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दूल्हे को पकड़कर रिमांड पर भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि चित्रांगत साहू और पीड़िता दोनों की मुलाकात एक चिटफंड कंपनी में हुई थी। वहीं से प्यार की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे रिश्ता गहरा होता गया। दोनों 15 साल तक साथ रहे। इस बीच युवक चित्रांगत साहू ने दूसरी लड़की से शादी करने की योजना बना ली। उसने अपनी प्रेमिका को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी। शादी की तैयारियां गुपचुप तरीके से चलती रहीं।

रेप केस में दूल्हा गिरफ्तार

शादी वाले दिन घर में डीजे बज रहा था। दूल्हा पगड़ी बांधकर घोड़ी चढ़ने के लिए तैयार था। तभी प्रेमिका वहां पहुंच गई। उसने हंगामा मचा दिया। घरवालों को सच्चाई पता चल गई। प्रेमिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी चित्रांगत साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

लुटेरी दुल्हन: सुहागरात में सोता रहा दूल्हा, सोने-चांदी और कैश लेकर फरार हुई दुल्हन, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button