प्रेमी को दी पति की हत्या की सुपारी: पत्नी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख में कर दिया मर्डर, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक महिला ने अपने पति की हत्या करवाने प्रेमी को 4 लाख की सुपारी दी। महिला के कहने पर प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति के प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने सुपारी दी थी। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 13 सितंबर को रायपुर-रायगढ़ हाईवे पर ढेका बाइपास रोड के किनारे एक युवक की लाश मिली। घटना की सूचना के बाद तोरवा पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के जिलों से गुम इंसान की जानकारी जुटाई और पड़ोसी जिलों थानों और ग्रामों में उसकी तस्वीर भेज कर पहचान कराने की कोशिश की।

नशे का आदि था देवेंद्र

दो दिन पहले पामगढ़ क्षेत्र के भैंसो में रहने वाले कुछ लोगों ने मरने वाले की पहचान सिमगा क्षेत्र के दुलदुला में रहने वाले देवेंद्र बनजम (37) के रूप में की। पूछताछ में पता चला कि देवेंद्र का ससुराल भैंसो में है। वह आए दिन नशा करता था। उसकी पत्नी अंजली घृतलहरे से नशे के कारण विवाद भी होता था। इसके कारण महिला कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही है। इसके बाद पुलिस का शक उसकी पत्नी पर हुआ। फिर पुलिस ने उसके परिजन और पत्नी अंजली (नैना) से पूछताछ की। शुरुआत में वो गोलमोल जवाब देकर गुमराह करती रही। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो सारे राज उगल दिए।

पत्नी ने बनाई हत्या की योजना, प्रेमी को दी सुपारी

अंजलि ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति की आदतों से परेशान थी। देवेंद्र आए दिन नशा करता था। नशा करने के बाद वह अपनी पत्नी से मारपीट करता। नशे की आदत छुड़ाने के लिए रायपुर में इलाज किया जा रहा था। पति की आदतों से परेशान होकर उसकी हत्या की योजना बनाई और अपने प्रेमी दीपक महिलेश्वर (25) को हत्या की सुपारी दी। दीपक ने अपने भाई कमल महिलेश्वर (21), अनिल रजक (22), विक्की लहरे उर्फ मक्खी (22) के साथ मिलकर देवेंद्र की हत्या कर दी।

सर्जिकल ब्लेड से काटा गला, पत्थर से कुलचा सिर

दीपक से पूछताछ में बताया कि उसने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर ढेका के पास देवेंद्र को रोक लिया। इसके बाद हाईवे किनारे स्थित दुकान के पीछे ले जाकर देवेंद्र के गले में सर्जिकल ब्लेड से वार किया। पहचान छुपाने पत्थर से उसका सिर कुचलने का प्रयास किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

छत्तीसगढ़ में साइको सीरियल किलर: गूंगे ने 2 महिलाओं के साथ किया खौफनाक कांड, एक्सपर्ट की मदद से हुआ खुलासा

Related Articles

Back to top button