बस्तर में शांति और विकास की नई दिशा : चैतू उर्फ श्याम दादा सहित 65 लाख के इनामी 10 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे
बस्तर में विश्वास, सुरक्षा और स्थायी शांति का वातावरण हो रहा है स्थापित - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– झीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड चैतू उर्फ श्याम दादा सहित 10 अन्य नक्सलियों ने सरेंडर कर कर दिया है। चैतू दरभा डिवीज़न का इंचार्ज रह चुका है सरकार ने उस पर 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। बता दे कि 2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की हत्या कर दी गई थी। जिसमें महेंद्र कर्मा, नंद कुमार पटेल, दिनेश पटेल, विधाचरण शुक्ल सहित अन्य नेता और जवानों की हत्या कर दी गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” तथा “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसी मानवीय, संवेदनशील और दूरदर्शी पहल ने बस्तर में विश्वास, सुरक्षा और स्थायी शांति का वातावरण स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवादी भ्रमजाल में फँसे अनेक लोग अब हिंसा का मार्ग छोड़कर विकास और मुख्यधारा की ओर लौट रहे हैं। इसी क्रम में आज दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं 25 लाख के इनामी चैतू उर्फ श्याम दादा सहित कुल 65 लाख रुपए के इनाम वाले 10 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री ने इसे बदलते बस्तर और सरकार की नीतियों की सफलता का स्पष्ट प्रमाण बताया।
पुनर्वास सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी
मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी आत्मसमर्पित साथियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन हेतु आवश्यक पुनर्वास सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। उन्होंने उल्लेख किया कि आत्मसमर्पण की बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि जनता सरकार की नीतियों पर भरोसा कर रही है और बस्तर तेजी से शांति, विश्वास और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की प्रभावी रणनीति, पुलिस प्रशासन की सतत मेहनत और जनविश्वास का सामूहिक परिणाम बताते हुए बस्तर में स्थायी शांति स्थापना की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
1 करोड़ का ईनामी नक्सली हिडमा, पत्नी राजे सहित 6 नक्सली ढेर, AK-47 सहित कई हथियार भी बरामद












I’m gone to say to my little brother, that he should also pay a quick visit this website on regular basis to take updated from most recent gossip.