बदमाश ने युवक पर चलाई गोली, एक गोली कान से होकर गुजरी, दूसरी पेट में लगी, आरोपी फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- आपसी विवाद में बदमाश ने एक युवक पर एयरगन से फायर कर दिया। हमले में रामकुमार देवांगन के कान और पेट में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार चांपानगर के परशुराम चौक में रविवार की दोपहर आपसी विवाद के कारण पिंटू थवाइत ने रामकुमार देवांगन पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पीड़ित राम कुमार देवांगन पर आरोपी ने 2 बार फायरिंग की है। एक गोली कान को छूते हुए निकली वहीं एक गोली पेट पर लगी। गोली चलाने के बाद पिंटू थवाईत मौके से फरार हो गया। घायल रामकुमार को जिला अस्पताल के भर्ती किया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

आरोपी आदतन बदमाश

बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन बदमाश हैं। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। एक-दूसरे को जानते हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में युवक की हत्या, 4 साल बाद आरोपी गिरफ्तार, तत्कालीन टीआई पर उठे सवाल

Related Articles

Back to top button