भारत का राष्ट्रध्वज देश के गौरव एवं मूल्यों का प्रतीक – टिकेन्द्र

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस शहर सहित अंचल में सादगी पूर्वक मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अभनपुर के पूर्व सभापति टिकेन्द्र सिंह ठाकुर ने अभनपुर और आरंभ क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित समारोह में शामिल हुए।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि लाखों लोगों के बलिदान, त्याग और कठिन परिश्रम के बाद देश को आजादी मिली। आजादी के 76वें वर्ष के उपलक्ष्य पर पूरे देश मे हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाया। श्री ठाकुर ने कहा कि भारत का राष्ट्रध्वज देश के गौरव एवं मूल्यों का प्रतीक है। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस, महात्मा गाँधीजी, जवाहरलाल नेहरु, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद आदि देशभक्त, जिन्होंने अपनी जीवन के अंत तक भारत की आजादी के लिये कड़ा संघर्ष किया और हमें आजादी दिलाई।

टिकेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार लगातार विकास कार्यों को अंजाम दे रही है। टिकेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है और जनता के हित को देखते हुए फैसला लेती है। सरकार प्रदेश में जनता और किसानों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ सभी ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन