ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के डोंगरगांव में एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में केशव यादव उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। युवक रूपाकाठी गांव का निवासी था। मृतक केशव यादव के पिता कलेश यादव ने बताया कि उनके दो पुत्र केशव और धनेश्वर यादव थे, जिसमें बड़ा पुत्र केशव यादव की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी के कार्यक्रम में बाजा बजाने आए हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर जाते वक्त हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक घायल डूमेंद्र हलवा सुरक्षित है।

शादी पंडाल से 50 मीटर की दूरी पर हादसा

बताया जा रहा है कि दोपहर 3 बजे की घटना है। ये हादसा शादी पंडाल से 50 मीटर की दूरी पर हुआ। राजनंदगांव हाईवे पर ग्रामवासियों ने चक्काजाम कर दिया, जिसके कारण आवागमन ठप रहा। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार खड़ी रही।

ग्रामीणों ने तीन घंटे तक किया चक्काजाम

दोपहर 3 बजे के बाद से अर्जुनी में ग्रामीणों ने 3 घंटे तक चक्काजाम किया। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगांव थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह और एसडीएम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइए देकर चक्काजाम को खुलवाया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

डोंगरगांव थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को चालक और ट्रक को पकड़ा जाएगा। पोस्ट मार्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल