राजिम ब्रेकिंग: खड़ी बस में लगी भयंकर आग, बस हुआ जलकर खाक, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- राजिम क्षेत्र में एक यात्री बस में आग गई। हालांकि बस में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया है। आग लगने की सूचना लोगों ने पालिका प्रशासन और पुलिस को दी गई है। सीएमओ ने तत्काल राजिम से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर नगर पंचायत के नया बाजार के पास एक खड़ी बस में अचानक आग लग गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना नगर पंचायत सीएमओ और पुलिस को दी। सीएमओ ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल राजिम पंचायत से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई।

बस हुआ जलकर खाक

बताया जा रहा है कि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी, हालांकि दमकल की टीम ने 1 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जहां पर यह घटना हुई, वहीं पास ही एक गर्ल्स हॉस्टल भी है। बहरहाल आग लगने का कारण पता नहीं चला है।

Video-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: ट्रक की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी पर जाते वक्त हुआ हादसा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल