दो बाइक की जोरदार भिड़ंत: एक की मौत, एक की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- 2 बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, वहीं दूसरा युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना मुंगेली जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार चिल्फी थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बोडतरा कला निवासी सनत जायसवाल (40) अपनी बाइक से कुछ घरेलू काम से बाहर निकला हुआ था। वहीं गातापारा का रहने वाला योगेश नवरंग विपरीत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सनत जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार युवक योगेश नवरंग को भी गंभीर चोट आई है।

घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृत युवक सनत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक योगेश को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर: एक की मौत, महिला समेत चार घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल