गरियाबंद ब्रेकिंग: कोर्ट में पदस्थ चपरासी का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोर्ट में काम करने वाले एक चपरासी का शव फंदे से लटका मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कोर्ट परिसर के पास एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। लोगों ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक की पहचान कामता साहनी (47 साल) के रूप में हुई है, जो कोर्ट में चपरासी के पद पर काम करता था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिवार वालों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t










