दर्दनाक सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 18 मजदूर की मौत, 10 से अधिक घायल, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले से बड़ी खबर सामने आ रही, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई है। दरअसल तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पिकअप में 30 से अधिक मजदूर सवार थे, जिसमें 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 10 से अधिक मजदूर घायल है, जिसका उपचार चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

इस खाई में जा गिरी पिकअप

जानकारी के अनुसार कुकदूर क्षेत्र के सेमहारा गांव के आदिवासी पिकअप में सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। तेंदुपत्ता तोड़ने के बाद दोपहर 2 बजे के आसपास वे घर लौट रहे थे। तभी ग्राम बाहपानी के पास तेज रफ्तार  पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। पिकअप में 30 से अधिक आदिवासी मजदूर सवार थे। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। इस घटना में 18 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। कबीरधाम एसपी ने बतया कि मृतकों में 16 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।

सीएम, डिप्टी सीएम, पीसीसी चीफ ने जताया दुख

 

घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पीसीची चीफ दीपक बैज ने दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की है। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। पूरी खबर पढ़ने इस लिंक पर क्लिक करें

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

कुम्हारी सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, 12 कर्मचारियों की मौत, 15 से अधिक घायल, Video

Related Articles

Back to top button