कवर्धा सड़क हादसे में दो आरोपी गिरफ्तार, 19 लोगों की हुई थी मौत, इन धाराओं के तहत अपराध दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-  कवर्धा जिले के बहापानी सड़क हादसे में कबीरधाम पुलिस ने FIR दर्ज कर वाहन चालक और गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि चालक द्वारा मालवाहक गाडी का प्रयोग लोगों को लाने ले जाने के लिए किया जा रहा था और बंजारी घाट में रास्ता काफी संकरा और घुमावदार है जिससे वाहनों को नियंत्रण करने में मुशकिल होती है यह जानते हुए भी छोटे से पीकअप वाहन में क्षमता से अधिक 35 लोगों को उसमें बिठा कर सवारी भर कर ले जाया जा रहा था।

इस घटना के बाद माल वाहक गाड़ी पीकप क्र. सीजी 09 जेडी 5670 के चालक दिनेश यादव पिता धनऊ यादव निवासी दमगढ और वाहन मालिक रामकृष्ण साहू पिता राधेश्याम साहू निवासी ग्राम कुई के खिलाफ धारा 279,337,304 भादवि एवं मो.व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।

हादसे में हुई थी 19 लोगों की मौत

बता दे कि कवर्धा के बहापानी में सोमवार को दोपहर के वक्त बैगा आदिवासियों से भरी पिकअप वाहन 20 फीट गड्डे में पलट गई. इस हादसे में 15 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि 4 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. सभी बैगा आदिवासी तेंदुपत्ता तोड़कर पिकअप वाहन से लौट रहे थे तभी ये हादसा हो गया।

मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार

मंगलवार को सेमहारा गांव में हादसे के 19 मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें गांव में 17 मृतकों को अंतिम विदाई दी गई । जबकि दो महिलाओं का अंतिम संस्कार उनके ससुराल में हुआ । इस तरह कुल जब 19 लोगों की चिता को एक साथ अग्नि दी गई तो पूरे गांव में चीख पुकार मच गई । पूरे गांव में मातम छा गया। अंतिम संस्कार के मौके पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा वहाँ मौजूद रहे । विजय शर्मा कवर्धा से बीजेपी के विधायक भी हैं । उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की । विजय शर्मा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ है ।

विष्णु देव साय ने की घोषणा

सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रदेश सरकार ने 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही सभी घायलों को 50 हजार रुपए देने की बात कही है। इस बात की घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है।

विधायक भावना बोहरा ने हादसे में मृत हुए परिजनों के 24 बच्चों को गोद लिया है। जिसमें उन्होंने इन बच्चों की शिक्षा, विवाह और रोजगार तक जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया है।

इस पूरे मामले को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। जिसे लेकर कोर्ट ने चीफ सेक्टरी, डीजीपी, कवर्धा कलेक्टर और एसपी से जवाब मांगा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

दर्दनाक सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 18 मजदूर की मौत, 10 से अधिक घायल, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल