राजिम नगर में 3 स्थानों से निकला पथ संचलन, पुष्प वर्षा से स्वयंसेवकों का हुआ स्वागत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यो का शताब्दी वर्ष समारोह राजिम नगर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। संगठन की दृष्टि से राजिम नगर को ३ बस्तियों में बांटा गया है। नगर में श्री गायत्री मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर एवं साहू छात्रावास में तीनों बस्तियों का विजयदशमी उत्सव मनाया गया।
बाबा श्री घासीदास बस्ती क्रमांक 1 में नागेंद्र वशिष्ठ मुख्य वक्ता, सुभाष शर्मा मुख्य अतिथि, बाहरी राजीवलोचन बस्ती क्रमांक 2 में गोपाल यादव मुख्य वक्ता, मुरली मनोहर थवानी मुख्य अतिथि, माँ महामाया बस्ती क्रमांक 3 में मुख्य वक्ता टोकेश साहू एवं मुख्य अतिथि आलोक शर्मा जी रहे। यह संचलन नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अपने अपने संघ स्थानों तक पहुंचा। नगर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों के साथ आम जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
संचलन में 60 वर्ष के पार के वरिष्ठ स्वयंसेवकों के साथ 9,10 वर्षों के बाल स्वयंसेवक भी सम्मिलित हुए। विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, सभापति आकाश राजपूत, पार्षद सुरेश पटेल, भारत यादव, बलराम यादव, अजय पटेल पूर्ण गणवेश में उपस्थित हुए। लाला साहू, टंकू सोनकर, प्रवीण पुष्पाकर, रेणु सेन और अरविंद गुप्ता अन्य नागरिकों के साथ संचलन का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत करते रहे।
नगर संघ चालक अजय साव, नगर कार्यवाह नामदास लहरे, सह कार्यवाह सुरेश यादव, व्यवस्था प्रमुख भारत सिंह, बस्ती प्रमुख तुषार कदम, योगेंद्र सिंह एवं रिकेश साहू पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए विगत 1 माह से लगे हुए हैं। वर्ष भर में अगले विजयदशमी तक के कार्यक्रमों के लिए संघ के प्रत्येक स्वयं सेवक अपने अपने स्तरों में कार्य कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c
यह खबर भी जरुर पढ़े
नारी जागरण कार्यशाला: माताओं में कार्य करने की अद्भुत क्षमता होती है- चंदूलाल साहू