अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पुल के नीचे गिरी, गरियाबंद के 3 युवकों की मौके पर मौत, 10 घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकनिक मनाकर लौट रहे गरियाबंद जिले के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर पुल के नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना बस्तर जिले के मारडूम थाना का है।
3 युवकों की मौके पर मौत, 10 घायल
जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले 13 युवक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 23 पी 1719 में सवार होकर चंद्रहासिनी, जगन्नाथपुरी (ओडिशा), विशाखापट्टनम सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए मंगलवार देर रात दंतेवाड़ा से जगदलपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8 बजे मेन्द्रीघुमर जलप्रपात पुलिया के पास वाहन चालक जयकिशन उर्फ राहुल यादव अपना नियंत्रण खो दिया।
पेड़ से टकराकर पुल के नीचे गिरी
गाड़ी पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई, फिर घिसटते हुए पलटकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से लोहण्डीगुड़ा अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रामरतन ठाकुर (19 वर्ष), खिलेश्वर नेताम (19 वर्ष) और रूपेंद्र नेताम (22 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि तीनों के सिर और शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं।
हादसे में सोहन ओटी, वेदराम नेताम, घनश्याम नागेश, गिरवर ठाकुर, चेतन नेताम और लखेश्वर नेताम गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया है। वहीं चालक जयकिशन उर्फ राहुल यादव, एक चार वर्षीय बालक गौरव नेताम सहित कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद ब्रेकिंग: गुप्तांग में मिर्ची डालकर महिला की हत्या, इलाके में दहशत, दो महिला आरोपी गिरफ्तार











