पैदल जा रहे युवक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पैदल घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने भीड़ जमा होगा। इसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कोटरीमार निवासी पदुम लाल चौहान (20 वर्ष) देर रात बाइक पर सवार होकर दोस्तों के साथ घरघोड़ा की ओर गया और वहां से शराब का सेवन कर तीनों वापस लौटे। जिसके बाद उसके दोस्तों ने पदुम को गांव के पास बाइक से उतार दिया। पदुम पैदल ही घर की ओर जाने लगा। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने उचित मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देते हुए तत्काल सहायता राशि दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं आरोपी चालक की पतासाजी में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक हादसा : रोटावेटर के चपेट में आने से नाबालिग की मौत, खेत जुताई के दौरान हुआ हादसा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल