बारातियों से भरी तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराई, संजीवनी 108 की नहीं मिली सुविधा, ग्रामीणों में आक्रोश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बारातियों से भरी तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 8 लोग घायल हुए है। ग्रामीणों ने संजीवनी 108 पर काल किया, लेकिन वाहन की सुविधा नहीं होने की जानकारी देते हुए काल डिस्कनेक्ट कर दिया। ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। मामला जशपुर जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के साहिडांड के पास सुबह 5 बजे एक तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि दुल्दुला ब्लाक के बिपतपुर पंचायत के आश्रित गाँव कोरना से सूरजपुर जिले के भूरानीडांड बारात गए थे। विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद स्कापियो वाहन क्रमांक सीजी 10 एनए 8852 में सवार हो कर वापस गांव कोरना की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान साहीडांड के पास तड़के लगभग 5 बजे अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे स्थित महुआ के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर साहीडांड के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और संजीवनी 108 पर काल किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन उपलब्ध ना होने की सूचना देते हुए, संजीवनी सेवा ने घायलो को दूसरे वाहन से अस्पताल ले जाने की सलाह देते हुए काल डिसकनेक्ट कर दिया। ग्रामीणों ने स्थानीय लोगो की सहायता से घायलो के इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

मातम में बदली शादी की खुशियां, लोगों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 38 घायल

Related Articles

Back to top button