रील बनाने पर विवाद, महिला ने की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। घटना दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार भिलाई क्षेत्र की रहने वाली अंजली साव (35) अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह गृहिणी थी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती थी। रील और डांस वीडियो बनाना उसके पति को पसंद नहीं था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
बताया जा रहा है कि 30 जनवरी को भी दंपती के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शाम के समय जब दोनों बच्चे ट्यूशन गए हुए थे, उसी दौरान अंजली ने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों के वापस लौटने पर वह फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
इंस्टाग्राम रील देखने से मना करने पर युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी के साथ रह रही थी लिव-इन में











