गरियाबंद ब्रेकिंग: गुप्तांग में मिर्ची डालकर महिला की हत्या, इलाके में दहशत, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो सहेलियों ने मिलकर एक महिला की निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों की क्रूरत इस हद तक थी कि उसने मृतका के गुप्तांग में मिर्ची पाउडर डालकर तड़पाया। घटना के बाद इसके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शोभा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मैनपुर क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल ग्राम गरीबा में चरित्र लांछन की रंजिश में दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। मृतिका सुमित्रा नेताम (37 वर्ष) पति से अलग होने के बाद गांव के बाहर खेत की लारी में अकेली रहती थी और मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी। आरोप है कि वह गांव की ही सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) के चरित्र को लेकर कथित रूप से अपमानजनक बातें फैलाती थी, जिससे दोनों आरोपी महिलाएं आक्रोशित थीं।
गुप्तांग में मिर्ची डालकर महिला को तड़पाया
2 जनवरी की दोपहर दोनों आरोपी सुमित्रा की झोपड़ी में पहुंचीं, जहां पहले विवाद हुआ, फिर उसे बांधकर अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया गया। आरोपियों ने उसके गुप्तांग में मिर्ची पाउडर डालकर तड़पाया और बाद में सीने पर चढ़कर डंडों व लात-घूंसों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद झोपड़ी में आग लगाकर आरोपी फरार हो गईं।
दो महिला आरोपी गिरफ्तार
देर शाम ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। पहले मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन विरोध के बाद 3 जनवरी को पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच तेज की। पूछताछ में दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडों सहित अन्य सबूत जब्त किए गए हैं। मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8











